अक्सर शराब के नशे में चालकों को आपने गाड़ी चलाते देखा होगा। लेकिन ऐसे ज्यादातर मामले शहरों में होते है। पर बागेश्वर जिले में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। जहां खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर नशे में गाड़ी चला रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को डंगोली चौकी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी देवाल से आ रही रोडवेज की बस को कंधार वैरियर पर रोका गया। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: दहेज में अल्टो मिली थी फिर भी मांग रहा था स्विफ्ट डिजायर… अब कर दी पत्नी की हत्या
बस को चालक खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। बस में करीब 19 यात्री थी। यात्री डरे हुए थे। बस रुकते ही वह भी उतर गए और पुलिस से शिकायत करने लगे। जिसके बाद जांच करने पर चालक डंगोली निवासी गोविंद नाथ शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 185, 202, 207 के तहत चालान कर गिरफ्तार किया। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं बस में बैठे यात्रियों को उनके गतंव्य के लिए रवाना किया गया।। चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन कार्यालय को भेज दिया गया है।
दुःखद खबर:- देवभूमि ने खोया एक और जवान, मई में होनी थी शादी.