Author: Amit Thapliyal

झारखंड के देवधर में रोपवे के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ट्रॉली में फंसे पर्यटकों की जान बचाने वाले कैप्टन देवेश जोशी को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। मूलरूप से जिला पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली निवासी कैप्टन देवेश ने झारखंड के देवधर में रोपवे में फंसे 21 पर्यटकों की जान बचाई थी। वह टीम का नेतृत्व करते ट्रॉलियों तक पहुंचे थे। इसे ऑपरेशन त्रिकूट नाम दिया गया था।  अदम्य साहस, परिश्रम, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके…

Read More

श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में 8046 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। सबसे अधिक 780 छात्र-छात्राएं बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम 81 छात्र-छात्राएं मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विवि ने तैयारियां पूरी कर ली है। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 32 बीएड कॉलेजों में 3100 सीटों…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में पकड़े गए उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता हाकम सिंह का नाम भी उछलने लगा। एसटीएफ ने पड़ताल की तो पता चला कि हाकम सिंह बैंकांक भाग गया था। एसटीएफ लगातार उस पर नजर बनाए हुए थे। उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए…

Read More

हाईटेंशन विद्युत पोल पर तिरंगा झंडा लगा रहा नगर पालिका का कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। आउटसोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने पालिका प्रशासन से मुआवजे की मांग की। मांग पूरी होने के बाद ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  जानकारी के अनुसार नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी वसीम मलिक (35) निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर शनिवार को हाईवे पर हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तिरंगा झंडा लगा रहा था।  इसी दौरान पालिका कर्मचारी…

Read More

ससुराल जाकर पत्नी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुनीता निवासी संगम विहार, बाबूगढ़, विकासनगर ने शामली निवासी सुंदरपाल, कुलदीप और मीना के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि गत नौ अगस्त को रात में दस बजे सुंदरपाल इन लोगों के साथ घर पर आया…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से राज्य के युवा भी प्रेरित होंगे। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More

देहरादून के विकासनगर में थाना क्षेत्र अंतर्गत अणु गांव से 200 मीटर दूर अटाल-मीनस मोटर मार्ग पर एक कार टौंस नदी में गिर गई। कार में हिमाचल प्रदेश निवासी चालक था। करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार और चालक का कुछ पता नहीं चल सका है, शाम तक उसकी तलाश की जाती रही।  पुलिस को बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि अटाल-मीनस मोटर मार्ग पर हादसा हुआ है। जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पर पहुंची। कार की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेज बहाव के बीच…

Read More

पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी जिला बार-बार चर्चाओं में आ रहा है। अब गिरोह से महिला जनप्रतिनिधि का नाम जुड़ रहा। एसटीएफ जल्द ही इस मामले में कार्रवाई भी कर सकती है। इससे पहले एक अन्य जनप्रतिनिधि का नाम सामने आया था, लेकिन अभी उसका बैंकाक से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। अब तक एसटीएफ ने साक्ष्यों के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा बहुत से नाम ऐसे हैं, जिनके खिलाफ मौखिक साक्ष्य तो मौजूद हैं, मगर कोई ठोस सुबूत न होने से उन तक पहुंचा नहीं जा रहा है। जिले का मोरी क्षेत्र इसका…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा। जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी प्रस्ताव रखा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा के अनुसार 21वीं शताब्दी के…

Read More

कपकोट में युवक ने सरयू-खीरगंगा के संगम से सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम युवक की खोजबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार युवक ने शराब के नशे में नदी में कूद मारी है। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे भयूं के ध्रूणी तोक निवासी जगदीश गिरी गोस्वामी (30) पुत्र किशन गिरी खीरगंगा नदी पर बने पुल से नीचे उतरा और संगम पर बने घाट पर जाकर सरयू नदी में कूद मार दी। बारिश के कारण इन दिनों सरयू नदी का जलस्तर काफी…

Read More