Author: admin

ड्रीम-11 के इस बार के विजेता है उत्तराखंड के चंबा – टिहरी गढ़वाल निवासी धीरेन्द्र रावत, उन्होंने  शुक्रवार को आयोजित हुए ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच की अपनी ड्रीम-11 टीम बनाकर जीते है पुरे 1 करोड़ और बन करोड़पति बिजेता। यह राशि जीतने पर उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है, साथ ही उनके परिजनों भी बहुत खुश हैं और घर में हर्षोल्लास का माहौल है। समूचे क्षेत्र में भी यह खबर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। मूल रूप से राज्य के चंबा, टिहरी गढ़वाल जिले के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र सिंह रावत ने ड्रीम-11 में टीम बनाकर करोड़पति बन गए हैं।…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वेक्षण में उत्तराखंड एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2020-21 की रिपोर्ट जारी की गई है। इस इंडेक्स में देशभर में उत्तराखंड को 35वां स्थान मिला है। उत्तराखंड को 1000 अंकों में से 719 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि हमसे पीछे केवल मेघालय और अरुणाचल प्रदेश ही इस सूची में हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पीजीआइ की रिपोर्ट 70 संकेतांकों के कुल 1000 अंकों के आधार पर तैयार की गई है। परिणाम और शासन प्रबंध की…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास बग्वाल-बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपने पैतृक गांव जाकर इस लोकपर्व को मनाने की अपील की। उल्लेखनीय है, कि इससे पहले सीएम धामी ने इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली में अपने संदेश में कहा कि, ”म्यारा प्यारा उत्तराखंड वासियों, भोल हमारु लोक पर्व “इगास” बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण और अपणी नई पीढ़ी तें भी अपणा त्यौहारु से जोड़कर रखण। हमारा लोकपर्व गी सार्थकता तभी च, जब हम ये त्यौहार…

Read More

गुजरात के मोरबी हादसे के बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी सरकार भी नींद टूट गई। उत्तराखंड में सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इसको लेकर सम्बन्धित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु द्वारा जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये थे।  प्रमुख सचिव सुधांशु द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड में सेतुओं का उचित अनुरक्षण न होने, मानकानुसार तय समय पर सेफ्टी ऑडिट की निर्धारित समय में व्यवस्था न होने, भार क्षमता से अधिक यातायात संचालन होने, सेतुओं के…

Read More

मन में देश सेवा का जज्बा और जुनून सेना की वर्दी पहनने का लेकिन एक असफलता के बाद जज्बातों पर काबू नहीं रखा सका कमलेश। वीडियो बनाकर गहरी निराशा जताने के बाद उसने जीवन लीला समाप्त कर दी। कुछ पल पहले तक हंसता-खेलते परिवार को गम और दुख के माहौल में छोड़ गया कमलेश। माता पार्वती देवी समेत कई दोस्त भी इस घटना से सदमे में हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट के ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश के करीबी मित्र और उसके साथ सेना भर्ती का अभ्यास करने वाले दर्शन को इस घटना ने तोड़कर रख दिया है। उन्हें यकीन नहीं…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार रहे केएस पंवार की पत्नी से संबंधित सोशल म्यूचुअल बेनिफिट कंपनी लिमिटेड एक बार फिर मनी लांड्रिंग और अनधिकृत वित्तीय गतिविधियों के दायरे में आ गई है। शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा वी मुरुगेशन ने आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सोशल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की इस कंपनी में प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते चर्चाओं में आए वन्तरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे स्थित पुलकित की फैक्ट्री में फिर से आग लग गई। इससे पहले भी अज्ञात लोगों ने पुलकित आर्य की इसी फैक्ट्री को अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते आग के हवाले कर दिया था। आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। अंकिता भंडारी हत्‍याकांड के बाद एसआईटी ने पूरे फैक्‍ट्री परिसर को सील कर दिया था। बीते 18 सितम्बर को रिजॉर्ट के रिसेप्शनिस्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस आरोप में रिजॉर्ट…

Read More

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 42वीं गिरफ्तारी की। आरोपी योगेंद्र सिंह धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वह नकल माफिया केंद्रपाल का साथी बताया जा रहा है। आरोप है कि योगेंद्र ने कई अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें लीक किया हुआ पेपर मुहैया कराया था। पेपर लीक मामले का बिजनौर का धामपुर केंद्र माना जा रहा है। धामपुर क्षेत्र में एक मकान में लीक किए हुए पेपर को हल किया गया था। मकान में दर्जनों अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। जांच में पता चला था कि धामपुर निवासी केंद्रपाल…

Read More

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग ने लेखा परीक्षक के 228 पदों पर भर्ती का अधियाचन कुछ कमियां होने के चलते शासन को लौटा दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग अपने भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां निकाल रहा है। इस कड़ी में आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालनी थी, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने केवल सहायक…

Read More

कोरोना की मार से उबर कर इस वर्ष चारधाम यात्रा की रौनक लौटी तो यात्रियों की आमद का रिकार्ड तो टूटा ही, व्यवसाय और आमदनी ने भी लंबी छलांग लगा दी। केदारनाथ और यमुनोत्री में घोड़ा खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। केदारनाथ, यमुनोत्री धाम में घोड़ा खच्चर, हेली सेवा, डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी 50 करोड़ की आय का अनुमान है। चारधाम यात्रा स्थानीय व्यक्तियों और व्यवसायियों के लिए आय का एक बड़ा जरिया है। चाहे वह होटल व्यवसायी हों, छोटे कारोबारी या…

Read More