Author: admin

उत्तराखंड के रानीखेत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक डॉक्टर की अपनी शादी के दिन मंडप में फेरो लेने के दौरान मृत्यु हो गई है बता दें कि डॉक्टर को मंडप में फेरे लेने के दौरान हार्ट अटैक आ गया और मंडप में ही उन्होंने अपने प्रिय जनों और अपनी होने वाली पत्नी के सामने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: तुर्की भूकंप: मलबे में दबा मिला उत्तराखंड के युवक का शव, हाथ पर गुदे ओम से हुई पहचान…

Read More

तुर्की में बीते दिनों आए भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। अभी भी तुर्की के कई इलाके ऐसे हैं जहां राहत और बचाव कार्य जारी है। तुर्की के मलत्या में चल रहे ऐसे ही एक राहत कार्य के दौरान भारतीय मूल के युवक का शव मलबे से मिला है। तुर्की में भारतीय दूतावास फिलहाल शव को स्वदेश वापस लाने को लेकर तैयारियां कर रहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार मृतक युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। विजय उत्तराखंड का रहने वाला था और बिजनेस ट्रिप पर कुछ दिन पहले तुर्की गया था।…

Read More

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दिसंबर में हुए कार हादसे में लगी चोटों से उबर रहे ऋषभ पंत हादसे के बाद पहली बार ठीक रूप से दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत ने अपने पैरों पर चलते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में ऋषभ चलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके हाथों में बैसाखी है, जिसके सहारे वो चल रहे हैं। एक पैर पर पट्टी भी बंधी हुई है। इसके साथ उन्होंने लिखा…

Read More

हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र में तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही सौदा तय कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दबिश देकर मां, नाना और बिचैलिए के साथ ही खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच लाख की नकदी भी बरामद की है, जो खरीदार से बतौर एडवांस ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राज बिहार फेस-1 फुटबाल ग्राउंड के…

Read More

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वास्तव में पर्वतीय क्षेत्रों में आबादी की ओर बढ़ते जंगली जानवरों न केवल जी का जंजाल बन चुके हैं बल्कि जंगली जानवरों के हमले में ग्रामीणों के मौत के मुंह में समाने की दुखद खबरें भी लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां सल्ट विकासखण्ड के झड़गांव की एक महिला को आदमखोर बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों की सहायता से महिला का क्षत विक्षत…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा दस करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया…

Read More

उत्तराखंड में विद्याथियों का गुस्सा भड़क गया है। सड़कों पर उतर कर छात्र और युवा प्रदेश में भतियों में होने वाली धांधली के मामलों का विरोध कर रहे हैं। राजधानी देहरादून में गांधी पार्क के पास आंदोलनकारी छात्रों का गुस्सा भड़का। वे सड़क पर उतर आए। यातायात को बाधित कर दिया। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों ने पुलिसबल पर पथराव भी किया। इससे पहले घंटाघर से राजपुर और एस्लेहॉल से घंटाघर की तरफ का ट्रैफिक जाम कर दिया था। प्रशासन को यातायात सुचारू कराने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने…

Read More

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज के नौ छात्र छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना की दस्तक से लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इंटर कॉलेज सलौंज में 12 से ज्यादा छात्र छात्राओं को तेज बुखार और सर्दी जुखाम के चलते छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती दौर में इन लक्षणों को वायरल समझा रहा था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में डर का माहौल है। अभिभावकों और…

Read More

हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में सोमवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला है। यहां, एलएलबी 5 सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा। उसे देखकर सब हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक दूल्हा गाजी वाली श्यामपुर कांगड़ी के रहने वाले तरुण की शादी रविवार रात ही हरियाणा की युवती से हुई। सोमवार को 12 बजे से एलएलबी के सीपीसी पेपर की परीक्षा थी दुल्हन की विदाई भी होनी थी लिहाजा, पत्नी को विदा कराकर दूल्हे सीधे अपने कॉलेज पहुंच गया। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंडः देवभूमि के अंशुल ने मिक्स्ड…

Read More

पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु है। ये बात कहने में अब किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए। आज देवभूमि की बेटियां और बेटे हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। जिस तरह से विगत सालों में पहाड़ों से देश को कई बड़ी प्रतिभाएं मिली है उससे साफ होता है कि पहाड़ को प्लेटफाॅर्म के जरूरत थी जो आज मिल रही है। उत्तरकाशी के अंशुल जुबली मिक्स्ड मार्शल आर्ट में नया कीर्तिमान बनाया है। आगे पढ़िये… यह भी पढ़िए: जोशीमठ आपदा बचाव कार्य में शहीद हुआ जवान, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल जी हां…

Read More