Author: admin

उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला 2019 से ही गरमाया हुआ है, कुछ इसका विरोध कर रहे हैं तो कई इसके पक्ष में हैं। साल 2000 में, जब उत्तराखंड राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था, उसी समय नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना भी की गई थी, जिसमें जस्टिस अशोक ए देसाई इसके संस्थापक मुख्य न्यायाधीश थे। आपको बता दें 2019 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 26 जून को अपनी वेबसाइट पर हाईकोर्ट को नैनीताल से कहीं और शिफ्ट करने पर सभी हितधारकों के विचार मांगे थे, जिसके बाद हाईकोर्ट को स्थानीय…

Read More

चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया हुआ है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। एक अप्रैल से परिवहन विभाग के कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। यह टेस्ट पास करने के बाद ही व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड मिलेगा। वहीं, निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा की पूरी अवधि के लिए यह ग्रीन कार्ड मान्य होता है।…

Read More

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत नगर के उप जिला चिकित्सालय में एक मां शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हो गई। सफाई कर्मी ने जब शौचालय में नवजात को देखा तो अस्पताल के चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों ने नवजात का उपचार किया और प्रेमनगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस संबंध में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे सफाई कर्मी ने शौचालय में नवजात के पड़े होने की सूचना दी। लेकिन जन्म देने वाली मां कहीं नहीं मिली। नवजात की तबियत खराब थी, लिहाजा…

Read More

खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल पुरस्कार 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री देंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए और 2020-21 के लिए चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019-20 के लिए धीरेन्द्र कुमार सेन,…

Read More

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल तक आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक दोनों किशोर, चचेरे-तहेरे भाई थे। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतक किशोरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव में…

Read More

अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंकों का वर्गीकरण किया गया है। इससे आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर…

Read More

खगोलीय घटना के हिसाब से 21 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस तारीख को रात और दिन बराबर होते हैं.खगोलशास्त्री आज के दिन से मौसम के साथ साथ दिन रात में भी परिवर्तन होने की बात कह रहे हैं. बुधवार से उत्तरी गोलार्द्ध में दिन का समय बढ़ना शुरू हो जाएगा जबकि दक्षिणी गोर्ग्द्ध में रातें लंबी होनी शुरु हो जाएंगी। जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र गुप्त के मुताबिक 21 मार्च को दिन और रात बराबर होते हैं.आज के दिन से सूर्य अपनी दिशा परिवर्तित करता है और सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पहुंचेगी. इसी…

Read More

नीलकंठ दर्शनों को जा रहे यात्रियों का एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गया। हादसे में दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। वाहन में 13 लोग सवार थे। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया। घटना रविवार शाम करीब साढे़ तीन बजे की है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव के दर्शनों को जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों…

Read More

केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, तीन साल बाद किराये में हुई इतनी बढ़ोतरी केदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से…

Read More

प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली दरों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस पर मुहर लगा दी है। आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी कर देगा। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था। आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर प्रदेशभर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुनीं। अब…

Read More