Author: admin
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।…
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार तड़के निधन हो गया है. हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज…
भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर इतिहास रचेगा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें हमारे चंद्र मिशन पर टिकी हुई हैं. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका. भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. इसरो के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आप चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसके लिए…
रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम में अब…
उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों…
क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग व कार्तिकेय मन्दिर समिति लगातार प्रयासरत है तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ को रोपवे से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा डीपीआर कुछ समय पहले तैयार कर दी गयी थी। उत्तर भारत में भगवान कार्तिकेय का एकमात्र मंदिर रुद्रप्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित है, जिसे कार्तिक स्वामी कहा जाता है। इस मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इसे रोपवे से जो़ड़ा जाएगा। मंदिर के बेस प्वाइंट कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक 1.4 किमी लंबा…
उत्तराखंड में मानसून भारी गुजर रहा है। अतिवृष्टि व भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के साथ जानमाल की व्यापक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रारंभिक आकलन में 15 जून से अब तक आपदा से एक हजार करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। इसमें भी मानसून ने सड़कों को सर्वाधिक जख्म दिए हैं। राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सभी तरह की सड़कों एवं पुलों को हुई क्षति 536 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कृषि भूमि, पेयजल व विद्युत लाइनों, सिंचाई गूलों, भवनों आदि को भी नुकसान पहुंचा है। मानसून अभी सक्रिय है और क्षति का आकलन…
इस बार रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए है। कई पुराने भूस्खलन जोन भी सक्रिय हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। पुरसाड़ी और मैठाणा के बीच ट्रीटमेंट के पांच साल बाद फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है। यहां हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेजी से अलकनंदा की ओर धंस रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत हुई हिल कटिंग से जगह-जगह फिर से पुराने भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गए हैं। नंदप्रयाग के…
यहाँ आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पति ने पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा
मोहद्दीनपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। आपसी समझौता होने पर महिला को उसकी ससुराल भेज दिया गया। डलमऊ के जमुनीपुर मजरे कल्याणपुर बैंती गांव के अंकित यादव गुरुवार की रात महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के पति को शुक्रवार की सुबह इसकी भनक लग गई। उसने कमरे में खोजना शुरू किया तो अंकित बेड के नीचे छिपा मिला। महिला के पति…
Zero Shadow Day: आज परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ, जानिये कैसे होती है ये दुर्लभ खगोलीय घटना
पृथ्वी पर कई घटनाएं ऐसी होती हैं जो कभी-कभी ही होती हैं. इनमें कुछ पृथ्वी के अपनी धुरी और सूर्य के चारों ओर की जा रही परिक्रिमा के कारण होती हैं. इनमें सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण जैसी कई खगोलीय घटनाएं शामिल होती हैं. इन्हीं में एक घटना ‘जीरो शैडो डे’ होती है. इसी साल बेंगलुरू में स्कूली बच्चों और विज्ञान के छात्रों ने जीरो शैडो डे मनाया. धरती के कई हिस्सों में यह विशेष खगोलीय घटना साल में दो बार आती है, जब इसे देखा जाता है. अब सवाल ये उठता है कि ये जीरो शैडो डे क्या है और…