Author: admin

भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराते ही इतिहास रच दिया। भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ते हुए वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली। इतना ही नहीं भारतीय टीम अब तीनों फॉर्मेट में नंबर-वन टीम बन गई है। भारतीय टीम ने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनकर इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाली वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गई हैं। भारतीय टीम वनडे, टेस्ट और टी-20 में पहला स्थान हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले साल 2012 में साउथ अफ्रीका ने…

Read More

ऋषिकेश का लक्ष्मणझूला क्षेत्र…यहां एक फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कैसिनो चल रहा था। रिजॉर्ट में न सिर्फ जुए का बल्कि जुआरियों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया था। पांच डांसर को बुलाया गया था। सूचना मिलने पर पौड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां हड़कंप मच गया। जुआ खेल रहे लोग यहां-वहां भागने लगे। इस मामले में पौड़ी पुलिस ने जुआ खेल रहे 27 लोगों और कैसिनो संचालित करने वाले चार लोगों को पकड़ा है। पांच डांसर भी पकड़ी गई हैं। मामला नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट से जुड़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के…

Read More

पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चयन किया है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के समीप सरमोली गांव का चयन किया गया। मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता…

Read More

अंकिता भंडारी की हत्या को एक साल हो गया है। हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई चल रही है और दूसरी तरफ राजनीतिक संगठनों ने एक बार फिर से अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को सीएम आवास कूच के दौरान अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने अपना सिर मुंडवाया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित राज्य और केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। ज्योति रौतेला का…

Read More

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का हालिया बयान दोनों देशों के रिश्ते पर बुरा असर डाल रहा है। कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवायजरी जारी किए जाने के बाद अब भारत ने पलटवार किया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि यह निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा। कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं के पोर्टल पर एक नोटिस प्रकाशित किया गया है। इसमें भारतीय मिशन्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि परिचालन संबंधी…

Read More

भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से 15 अक्टूबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। तीर्थ पुरोहितों को भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि कार्रवाई न होने पर 16 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। बीते सोमवार से केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। बीती देर रात को अनशनकारी कमल तिवारी की तबियत बिगड़ने पर…

Read More

चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है। धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज…

Read More

नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही में केंद्र सरकार की ओर से पहले बिल के रूप में पिछले तीन दशक से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है। महिला आरक्षण से जुड़े इस बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है। एक तरफ सरकार का दावा है कि ये बिल दोनों सदनों में जल्दी से जल्दी पास होगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, “यह बिल महिला सशक्तिकरण के संबंध में है। इसके माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 239AA में संशोधन करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में महिलाओं के…

Read More

सीएम धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों…

Read More

केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे फरीदाबाद के तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पेड़ों और बोल्डरों के बीच अटक गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि सभी तीर्थयात्री मूकबधिर हैं। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि रविवार को फरीदाबाद के राजीव सिंघन अपने चार साथियों के साथ चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे से होकर बदरीनाथ धाम जा रहे थे। दोपहर तीन बजे कार जैसे ही कांचुलाखर्क के पास पहुंची तो चालक को…

Read More