Author: admin
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं, जबकि बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों का कहना है कि फंसे हुए 40 श्रमिकों के स्थान तक पहुंचने के लिए टीमों को अभी भी लगभग 35 मीटर अधिक मलबा साफ करना होगा। बचावकर्मी फंसे हुए श्रमिकों के साथ संचार स्थापित कर लिया है। उत्तरकाशी के सर्कल अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मलबा लगभग 60 मीटर गहरा है। जैसे ही हम मलबा हटा रहे हैं, यह ऊपर…
चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) के तहत सीमांत उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक पांच चरणों में होगा। वर्तमान इसके लिए तीन चरणों में थ्री-जी सर्वे और आंकलन का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण में नेताला और सुक्की टॉप क्षेत्र बाईपास हो जाएगा। जबकि झाला से भैरोंघाटी के बीच करीब 4 से 6 नए पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इनमें भैरोंघाटी में जाड़ गंगा नदी पर स्थित लंका पुल भी शामिल है। जिसके स्थान पर 12 मीटर चौड़ाई का डबल लेन पुल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम सड़क…
धामी सरकार ने उत्तराखंड के 1.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफादिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति दे दी है, हालांकि चार प्रतिशत महंगाई भत्ता अब दिवाली के बाद ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम वित्त विभाग ने बोनस जारी करने के संबंध में आदेश जारी किए। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1,184 रुपये से लेकर 6,908 रुपये तक की राशि जारी होगी। अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के समूह ख व ग के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका…
देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह… CM धामी ने किया वेलकम… ITBP के जवानों से होगी मुलाक़ात
गृह मंत्री अमित शाह इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के 62 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। वह आज सीमाद्वार स्थित आइटीबीपी परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। गुरुवार की रात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह का एक महीने के अंदर यह दूसरी बार…
आज उत्तराखंड स्थापना दिवस: 24 साल के युवा हुए हम, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि
उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आज यानी 9 नवंबर को 23 साल पूरे हो गए. राज्य अब 24वें साल में प्रवेश कर गया है. इस अवसर पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करने वाली हैं. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “24वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर…
उत्तराखंड के 120 महाविद्यालयों में से 113 में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का वर्चस्व रहा। एबीवीपी ने अध्यक्ष के 57 व महासचिव के 46 पदों पर जीत दर्ज की। हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज समेत कुछ अन्य में उसका गढ़ ढहा है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद पर 30 व महासचिव के 37 पदों पर विजय प्राप्त की। 19 कॉलेजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद कब्जाया। वहीं महासचिव पद पर 21 निर्दलीय विजेता रहे। डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के…
आज से तीन दिवसीय दौर पर उत्तराखंड में होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को…
उत्तराखंड में ऐतिहासिक फैसला, पिथौरागढ़ के श्रीकृष्ण मंदिर में महिला पुजारियों की नियुक्ति
उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए पिथौरागढ़ के एक मंदिर में दो महिलाओं को पुजारी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इन महिला पुजारियों की नियुक्ति को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। महिला पुजारी की नियुक्ति से सीमांत जिले और श्रीकृष्ण मंदिर का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया है। समाज में महिलाओं को बराबरी के कई अधिकार दिए गए हैं लेकिन मंदिरों में पुजारी का जिम्मा नहीं दिया जाता। महिला पुजारी के लिए तमाम रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए पिथौरागढ़ के श्री कृष्ण मंदिर में सदियों से चली आ…
टीम इंडिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप में 8 वीं जीत,दक्षिण अफ्रीका को हराया…विराट कोहली ने जड़ा 49वाँ शतक
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। दर्ज की लगातार 8वीं जीत। वहीं विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को 49वां शतक बनाकर गिफ्ट दिया। रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट। भारत के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अफ्रीकी टीम के खिलाफ यादगार पारी खेली। कोहली ने रविवार (पांच नवंबर) को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि…
उत्तराखंड की बेटी वंदना ने रचा इतिहास, 300 वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला
भारतीय महिला हॉकी टीम की प्लेयर वंदना कटारिया रांची में चल रही वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान मंगलवार की शाम जब जापान के खिलाफ खेलने उतरीं तो 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. रांची के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने इस रिकॉर्ड के लिए उनका इस्तकबाल किया, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने की राह में उन्होंने बेइंतहा मुफलिसी झेली, नंगे पांव दौड़ीं, एक जोड़ी जूतों तक के लिए संघर्ष किया, और तो और दकियानूसी जातिवादी समाज का अपमान भी बर्दाश्त किया. वंदना कहती हैं कि एक दलित परिवार से निकलकर यहां…