Author: admin
“भारत का चेहरा” हैं सीमावर्ती क्षेत्र न कि “बफर जोन”, उत्तराखंड में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहीं से वर्चुल माध्यम से बीआरओ द्वारा देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए पुल और छह सड़कों का लोकार्पण किया। रक्षा मंत्री दोपहर को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचें और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचकर पुल सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकारों की संकीर्ण मानसिकता के चलते सीमांत क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुंच पाया। पीएम मोदी…
अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ मलारी नीति हाईवे पर ढाक से देश के विभिन्न जगह की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए पुल का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वर्चुअली बीआरओ की ओर से देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और…
उत्तराखंड में लम्बे समय बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के अलावा औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर चल रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर…
उत्तराखंड: दो जिलों के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर, भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति जोड़ने का मामला
भ्रष्टाचार से अकूक सम्पति जोड़ने वाले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। दरअसल वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा। तो शासन ने खुली जाँच के आदेश दे दिए थे। विजिलेंस ने इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। खुली…
देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व होता है। देवभूमि उत्तराखंड में भी इस पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही गंगा घाटों पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। देव डोलियां भी गंगा स्नान के लिए पहुंची हैं। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, सूर्यपूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष योग में…
हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट निर्धारित किया गया है। यहां पार्क होंगे वाहन – दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर कोर कालेज-ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड टापू में पार्क किए जाएंगे। – यातायात का दबाव बढ़ने पर कोर…
अयोध्या में पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अब राम मंदिर बन कर तैयार हो चुका है. 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर में विराजमान होने वाले हैं. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रामोत्सव का जश्न सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखा जा रहा है. वहीं अब उत्तराखंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ निर्देश जारी किये हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किये।
उत्तराखंड: कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज मिला… 72 साल की महिला का है पहला मामला
प्रदेश में कोरोना के नए वेरियंट जेएन.1 का पहला केस मिला है। दून अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में पुष्टि हुई है। महिला चार जनवरी को डिस्चार्ज हो गई थी। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट दून मेडिकल कॉलेज से आई। आईडीएसपी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अब महिला रिकवर हो चुकी है। अमेरिका से आए थे दामाद बुजुर्ग के दामाद अमेरिका से घर पर आए थे। उनके जाने के बाद महिला की तबीयत खराब हुई और उनको दून अस्पताल में भर्ती कराना पड़…
जनपद चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पंचायती राज विभाग ने नंदा देवी राजजात यात्रा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को बर्खास्त कर दिया है, जिसके बाद उत्तराखंड में राजनीति गरमा गई है. रजनी भंडारी को बर्खास्त करने के बाद अब जिला पंचायत की जिम्मेदारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को दी है. आपको बता दें कि पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर पर नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं इन आरोपों की पुष्टि पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने की है. इससे पहले भी…