Author: admin

जम्मू- कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो और लाल काम आए। मुठभेड़ में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के रहने वाले सूबेदार अजय रौतेला और पौड़ी गढ़वाल जिले के पीपलसारी(रिखणीखाल) के नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। इससे पहले इसी मुठभेड़ में टिहरी जिले के राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली जिले के राइफलमैन योगंबर सिंह सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार अजय रौतेला और नायक हरेंद्र सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुख की इस घड़ी में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ सकते हैं। वे धाम के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ आने की संभावना है। हालांकि, अभी पीएमओ की तरफ से कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बता दें कि केदारनाथ के कपाट छह नवंबर को भैया दूज पर बंद हो जाएंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। तब भी उनके केदारनाथ जाने की संभावना जताई जा रही थी। उनके दौरे से ठीक एक दिन…

Read More

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में मनाया जाएगा। उत्तराखंड में भी विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन के लिए तैयार किए गए हैं। देहरादून में सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में दहन होगा। आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। शहर में मुख्य रूप से बन्नू स्कूल परिसर, हिंदू नेशनल स्कूल, परिसर और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड पर शाम छह से सात बजे के बीच लंका दहन और पुतला दहन होगा। विजय दशमी तिथि 14 अक्टूबर गुरुवार को शाम…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। 18 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच श्रद्धालुओं की ये संख्या हुई है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम में 2418, केदारनाथ धाम में 4208, गंगोत्री में 466, यमुनोत्री में 784 मिला कर कुल 7876 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। कुल मिला कर ये संख्या एक लाख तीन हजार आठ सौ साठ पहुंच गई है। एक से 12 अक्तूबर के बीच हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7339 पहुंच गई है। चारधाम यात्रा के लिए अब http:// smartcitydehradun.uk.gov.in में तीर्थयात्री सीधे पंजीकरण करवा…

Read More

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ घर वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं की बांछें खिल गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शब्दों में कहें तो यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। उनके साथ दो अन्य विधायकों की…

Read More

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस साथ लेकर चली गई है। राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित ‘रीट’ परीक्षा का पेपर लीक कर दिया गया था। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का मास्टर माइंड बत्ती लाल को बताया जा रहा है। बत्तीलाल के साथ एक अन्य आरोपी…

Read More

देश के पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे दिल्ली की सत्ता का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच  एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे किया है, जिसमें जनता का मिजाज टटोलने की कोशिश की गई है।  सर्वे के मुताबिक, यूपी,उत्तराखंड और गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं। जबकि पंजाब में कांग्रेस और ‘आप’ में कांटे की टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी…

Read More

देवप्रयाग के मुल्यागांव निवासी प्रदीप रावत 10वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। पलटन के साथ दिल्ली से भटिंडा (पंजाब) जाते दौरान ट्रेन हादसे में देवप्रयाग निवासी प्रदीप रावत की जान चले गई। बुधवार देर रात को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। सेना के जवानों के कंधे पर तिरंगे से लिपटे ताबूत में घर पहुंचे प्रदीप के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। गुरुवार सुबह परिजनों ने अलकनंदा तट पर नम आंखों से विदाई दी गई। रायवाला से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने भारतीय सेना के जवान प्रदीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद प्रदीप के परिवार में पत्नी, 6…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में नैनीताल जिले से एक 6 साल की बच्ची के साथ अपहरण के बाद रेप की खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया था। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए डॉग स्क्वायड को पीड़िता की तलाश में लगाया। खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस की टीम एक पुरानी प्लाइवुड की फैक्ट्री तक पहुंच गई जहां उन्हें पीड़िता मिली. वहीं से पुलिस ने रेप आरोपी को भी दबोच लिया। बच्ची को पुलिस ने 12…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 7 अक्टूबर को एक दिनी उत्तराखंड दौरे पर हैं, और आज ही उन्हें सत्ता में रहते हुए 20 साल पूरे हो रहे हैं। देवभूमि के लोगों की पीएम के इस दौरे पर टकटकी लगी है। माना जा रहा है कि चुनावी साल में प्रधानमंत्री राज्य के विकास को गति देने को विशेष पैकेज का तोहफा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। कई अवसरों पर वह इसे जाहिर भी कर चुके हैं। नवरात्र के मौके पर मोदी का एक दिनी दौरा यूं तो ऋषिकेश तक सीमित है, लेकिन इसे राज्य…

Read More