Author: admin

भटवाड़ी ब्लाक के सैंज गांव में अपने दो पोतों को बचाने के लिए एक 65-वर्षीय वृद्ध भालू से भिड़ कर उसे भगाने में कामयाब रहा। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चला और अंत में भालू को जंगल की ओर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इस में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। बावजूद इसके उन्होंने अपने दोनों लाडले पोतों को सकुशल घर तक पहुंचाया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 10वीं…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है. प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से इस सप्ताह तक सरकार लैपटॉप के लिए 40 हजार रुपये देगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी का कहना हैं कि विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मेधावी छात्रों को डीबीटी के माध्यम से लैपटॉप की रकम दे दी जाए। आपको बता दें उत्तराखंड बोर्ड के वर्ष 2019-20 के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तय किया गया…

Read More

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कवानू के तोडियाधार के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार कार सवार देहरादून से त्यूणी की तरफ जा रहा था। बता दें कि देहरादून की ओर से एक कार आ रही थी। कवानू मीनस मोटर मार्ग पर तोडियाधार के पास चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना तहसील प्रशासन…

Read More

टेलीविजन शो इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भेंटकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोपहर को वह अपने गृहजिले चंपावत के लिए रवाना हो गए। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंडियन आइडल 2020-21 के विजेता व उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राज और शो में साथ रही अरुणिता पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। मौके पर पुजारी गंगाधर लिंग से भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कराते…

Read More

फेसबुक दोस्ती का माध्यम बन चुका है। इसी को हथियार बनाकर कई ठगों ने लोगों को शिकार बनाया है। इतनी जागरूकता के बावजूद लोग फिर ठगों के जाल में फंसे जाते है। मामला लालकुआं का है जहां फेसबुक में दोस्ती कर लालकुआं की महिला से करीब 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की तो पुलिस ने अफ्रीका के नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने विदेशी युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने…

Read More

उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। राज्य पुलिस के सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को यह अवार्ड मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें देश में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स…

Read More

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों में कुछ जगह तापमान गिरने के कारण झरने और नाले तक जम गए हैं। मैदानों में सर्द हवाओं ने सभी की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी आशंका है। जबकि मैदानों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं, मसूरी में इन दिनों तापमान माइनस एक डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न रूट में बदलाव किया है। रैली के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से इसके…

Read More

खबर हरिद्वार से है जहां एक दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने वाली एक नवविवाहिता का उसी के मायके वालों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसके पति के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर में ही नव विवाहिता को बरामद कर मायके वालों को फटकार लगाई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाने की धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले दो अलग-अलग समुदाय का एक प्रेमी युगल फरार…

Read More

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को देहरादून में शहीद सम्मान यात्रा का समापन करेंगे। देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए शहीदों के घरों की मिट्टी जुटाने के लिए उक्त यात्रा बीते एक माह से प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरी है। राज्य सरकार ने इसे उत्तराखंड का पांचवां धाम नाम दिया है। सैन्य धाम अगले दो साल में बनकर तैयार होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि करीब पचास बीघा जमीन पर बनने वाले सैन्य धाम के मुख्य गेट का नाम पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। इसमें प्रथम…

Read More