Author: admin

देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह बड़े हादसे की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चम्पावत जिले के सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास कल देर रात वाहन गहरी खाई में गिर गया है। अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार वाहन टनकपुर से बारात लेकर आ रहा था। इसमें करीब 13 लोगों के सवार थे। चालक को छोड़ सभी के मरने की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। घटनास्थल मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है। घटना में घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है। अभी और जानकारी…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शहर में एक के बाद एक वाहनों को आग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान जब पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाला कोई ओर नहीं एक सिरफिरा युवक जो पत्नि के मायके से न आने के कारण काफी आहत था और यह सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। ऐसे में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने हैं लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान पर कि पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह सीएम बनेंगे या घर बैठेंगे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा, यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया था कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद जब…

Read More

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार का आतंक तो छाया ही है लेकिन बता दें कि अब मैदानी जिलों में भी गुलदार लोगों को डरा रहा है। आज एक बार फिर से रुड़की के लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस सहम गई। दरअसल रुड़की में गुलदार ने शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक को अपना निवाला बना डाला। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी मिली है कि देर रात शादी से लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: दर्दनाक:…

Read More

उत्तराखंड के युवा धावक सूरज पंवार का चयन ओमान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 11 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ है। टीम में चयन के बाद से सूरज पंवार ने अपनी तैयारियों में भी तेजी ला दी है। देहरादून के प्रेमनगर निवासी सूरज पंवार ने वर्ष 2018 में यूथ ओलिंपिक में पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया था। सूरज पंवार यूथ ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। इसके बाद से सूरज ने अपने सफर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।…

Read More

ऊधमसिंह नगर में किच्छा में रेली के बहेड़ी क्षेत्र की सीमा से सटे सिरौलीकलां गांव में एक ट्रक ड्राइवर ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को पहले अगवा किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव बहेड़ी में एक खेत में फेंक आया। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटे की हीमोफीलिया बीमारी का महंगा इलाज न करा पाने के कारण उसने यह वारदात की। तारिक पुत्र मो. जाकिर का…

Read More

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की दुखद खबरें सुनने को मिल रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां एक ग्रामीण को आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों को मृतक का क्षत-विक्षत शव घर से काफी दूर जंगल में बरामद हुआ। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: दुखद खबर: मशहूर गीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन…शोक में पूरा बॉलीवुड घटना…

Read More

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह अभी 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन…

Read More

उत्तराखंड में काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर में बीती रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और पास की दुकान में जा घुसी। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे, तभी बीती रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें सभी गंभीर…

Read More

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गोवा में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी जवान त्रिलोक चंद्र छत्तीसगढ़ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गोवा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों से त्रिलोक चंद्र की फोन पर बात भी हुई। आगे पढ़ें:  यह भी पढ़ें: IPL 2022 में मालामाल हुए देवभूमि के अनुज रावत……

Read More