Author: admin
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के…
रुद्रप्रयाग: उखीमठ का युवक आईपीएल में बना मालामाल, Dream 11 पर दिनेश लाल ने जीते 10 लाख रुपए
आईपीएल ने कई खिलाड़ियों के दिन बदले हैं। वहीं पिछले कुछ साल से फेंटेसी लीग के बाजार में आने से कई क्रिकेट प्रेमियों के भी दिन बदले हैं। इन एप्स ने लोगों को करोड़पति तक बनाया है। इन एप्स के जरिए लोग अपनी पसंद की टीम बनाते हैं और अगर उन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा तो वह रुपए जीतते हैं। ऊखीमठ। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर वार्ड के चुन्नी निवासी दिनेश लाल ने रविवार को ड्रीम 11 में 10 लाख रुपए जीते। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का एक और युवक…
उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ताधारी दल बदलने का मिथक भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से ऊहापोह बना हुआ है। चुनाव हार जाने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजबूती से डटे रहे। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के…
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए तो लगभग 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं। इस बीच पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का पहले रविवार को देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, होल्यारों से भरी मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त..चार की दर्दनाक मौत
जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: देवभूमि उत्तराखण्ड का लाल नक्सली हमले में हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर…
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार यानी 17 मार्च 2022 को बर्मिंघम में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने निराश किया। सिंधू दूसरे दौर में 6 रैंक नीचे की शटलर से हार गईं। सिंधू और साइना के हारने के साथ ही महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। लक्ष्य की वर्ल्ड मेन्स सिंगल्स रैंकिंग 11 है। अल्मोड़ा के 20 वर्षीय सेन ने…
उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश जहां कभी सामान्य अपराध भी चर्चा के विषय बन जाते थे, वहां अब मानव तस्करी जैसे मामले सामने आने लगे हैं। कभी शादी तो कभी नौकरी के बहाने पहाड़ की बेटियों को दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता है। उत्तराखंड पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मानव तस्करी रुक नहीं रही। ताजा मामला उधमसिंह नगर का है जहां काशीपुर बाजपुर क्षेत्र में एक युवती को 80 हजार रूपए में हरियाणा बेचा जा रहा था। वह तो गनीमत है कि पुलिस को सही समय पर सूचना मिल गई और युवती को दलालों के हाथों बेचने से बचा…
समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में मां भारती की रक्षा करते हुए देवभूमि का एक और लाल शहीद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र के कोटी गांव निवासी राजेंद्र सिंह आईटीबीपी की 53वीं बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके में थी। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए परिवार की कार हादसे का शिकार, पिता और बच्चे…
उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। शाह से भेंट करने से पहले धामी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मिले। इस दौरान उत्तराखंड के विषय में हुई बैठक में चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हुई। हालांकि सबकी निगाहें सीएम के चेहरे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व पर लगी हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर पार्टी सत्ता में तो पहुंच गई, लेकिन धामी खुद अपनी सीट नहीं…
उत्तराखंड: गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए परिवार की कार हादसे का शिकार, पिता और बच्चे की मौत
राजस्थान से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए एक परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पिता -बेटे की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से शनिवार सुबह एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास उनकी गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: कांग्रेस में कलह… चुनावों में हरीश रावत ने टिकट के नाम पर बड़ी रकम जुटाई… बोले रणजीत रावत हादसे में 30 वर्षीय स्वरूप व उसके…