Author: admin

चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने…

Read More

देवभूमि उत्तराखण्ड को न जाने किसकी नजर लग गई है। आये दिन बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। लगातार हो रही इन वारदातों से बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, अब ख़बर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आयी है। जहां 18 साल की लड़की के साथ उसके ही जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया…

Read More

कोविड महामारी के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी से बेरोजगारी दर बेशक कम हुई हो, लेकिन उत्तराखंड में देश में सबसे ज्यादा 15.5 फीसद बेरोजगारी दर रही। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2021 में यह खुलासा हुआ है। उत्तराखंड राज्य के शहरों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा बेरोजगार हैं। सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2020 में पुरुषों में बेरोजगारी दर 11.1 फीसद थी। कोविड महामारी के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी से बेरोजगारी दर बेशक कम हुई…

Read More

चंपावत विधानसीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी से होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रत्याशी की घोषणा की। दोपहर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उनके नाम का पत्र जारी किया। चंपावत की पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। हालांकि टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल समेत चार लोग और भी थे। प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो पाई। पांचवी विधानसभा…

Read More

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग पंद्रह किमी दूर भुरमुनी के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार अवकाश में घर आए सेना सहित आइटीबीपी के दो जवानों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य घायल हो गए । इस घटना से गांव में मातम छा गया है। गुरु वार शाम को भुरमुनी गांव निवासी पांच लोग कार यूके 05-2995 से पिथौरागढ़ से अपने गांव को लौट रहे थे। गांव की सीमा में वाहन सड़क से पलट कर लगभग पच्चीस से तीस मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में सवार दो लोग पंकज…

Read More

उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम थला तड़ियाल (मौडाली) में कुछ सवर्णों पर दलित दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश करने और बारात रोकने के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिलाधकारी वंदना सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी की दूरी पर सल्ट है। चेतावनी देते हुए सिंह ने बताया कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने एसडीएम गौरव पांडे को दिए…

Read More

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय करने संबंधी शासन के आदेश के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की संख्या का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। गंगोत्री पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो इस बारे में विचार किया जा सकता है। उधर, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से दर्शनार्थियों की संख्या तय की गई है। मंगलवार…

Read More

उत्तराखंड में चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को इस्तीफा भी दे दिया था। चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि ब्रजराजनगर…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यूपी के रामपुर और अमरोहा से मिल्क प्रोडक्ट के नाम पर स्वीट पॉइजन भी जमकर बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा की विजलेंस टीम की सूचना पर FDA ने देहरादून में तड़के इस पर कार्रवाई की। FDA की टीम ने 700 किलो नकली पनीर और 100 किलो नकली मावा पकड़ा है, जिसे आरोपी अमरोहा और रामपुर से देहरादून की डेरियों में बेच रहे थे। आरोपी सुभाष का कहना है कि वो पूरा सामान रामपुर से लेकर आता है और देहरादून की बड़ी डेरियों में बेचता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिन पहले ही दून व…

Read More

अब उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव डॉ। एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर…

Read More