Author: admin

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव के तहत सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में रिक्त अध्यक्ष पद पर रविवार को सुबह आठ से मतदान शुरु हुआ। अपराह्न पांच बजे तक मतदान चला। मतदान के पहले दो घंटे में 10 बजे तक 9.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां दोपहर 12 बजे तक 20.06 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर से सभी 18 पोलिंग पार्टियों को जरूरी चुनाव सामग्री के साथ…

Read More

रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत कुंड-ऊखीमठ-चोपता हाईवे पर संसारी के पास वैली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। एक माह बाद संसारी में ट्रायल के रूप में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, जिससे बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय व्यक्तियों को भी सहूलियत मिल रही है। यहां पर एक माह से पुश्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा था. मगर, निर्माणाधीन पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया और जो एक सप्ताह के भीतर पूरा हो गया है. पिछले महीने 12 मई को…

Read More

मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग उसे उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है। हेमराज वर्तमान में देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा…

Read More

समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला ‘कुम्हारी कलाÓ को पुनर्जीवित करते हुए सरकार इसे राज्य में बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में कुल्हड़ (मिट्टी से बने गिलास) में चाय देने की परंपरा शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ कुल्हड़ में चाय पीकर इसकी शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अनेक परिवार कुम्हारी कला से जुड़े हैं। केंद्र सरकार की कुम्हार सशक्तीकरण योजना का उद्देश्य भी इस कला को पुनर्जीवित कर समाज के कमजोर वर्गों…

Read More

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड शौर्य सम्मान’ मिला है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयोगों के लिए प्रदान किया है। डा. रावत पहले राजनेता हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा आदि को मिल चुका है। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति की ओर से गुरुवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डा. रावत को वर्ष-2022 के शौर्य सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सम्मान और…

Read More

काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में घुसे तीन बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े पंद्रह लाख रुपये की नकदी लूट ली है। बैंक कर्मी लुटेरों का विरोध करने का साहस नहीं कर पाए। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बैंक कर्मियों के बयान लेने के बाद बताया…

Read More

भू-कानून के परीक्षण और अध्ययन को गठित उच्च स्तरीय समिति भूमि के उपयोग की व्यवस्था को सख्त बनाने पर भी मंथन कर रही है। वर्ष 2003 के बाद प्रदेश में भू-उपयोग में दी गई छूट का सही उपयोग नहीं होने की जिलों की रिपोर्ट के बाद समिति का ध्यान इस बिंदु पर गया है। समिति वर्तमान भू-कानून में संशोधन के साथ ही इसकी नियमावली बनाने की संस्तुति सरकार से कर सकती है। भू-कानून पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति इस माह के अंतिम हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर…

Read More

गंगा दशहरा के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर रात से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। मोक्ष की कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि…

Read More

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा सीट से प्रदेश के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की। चुनाव में 93 प्रतिशत मत प्राप्त कर अब तक के सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले विधानसभा सदस्य बन गए हैं। जून माह की उमस भरी गर्मी में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर रही। विधानसभा के चुनाव में उनकी हार आम उत्तराखंडी और विपक्ष के लिए जितनी चौंकाने वाली थी, उपचुनाव की यह जीत उतनी ही प्रत्याशित। पार्टी हाईकमान ने हार के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर भरोसा जताया और वह…

Read More

पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड भी इन दिनों तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। जून की गर्मी अपने चरम पर है। माह के पहले…

Read More