Author: admin

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विस्तृत एकीकृत नीति लाई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, इनकी खरीद और संचालन की व्यवस्था तय की जाएगी। परिवहन विभाग इसका खाका तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे अनुमति के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। बुधवार को सदन में भाजपा विधायक डा मोहन बिष्ट ने इलेक्ट्रिक वाहनों का मसला उठाया। उन्होंने पूछा की र्इंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के दृष्टिगत इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री चंदन राम…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ की राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है, ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार…

Read More

परिवहन मंत्री चंदन राम दास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईसीजी असामान्य होने के कारण उन्हें कार्डियोलाजिस्ट की देखरेख में रखा गया है। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत व संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुधवार को विधानसभा सत्र में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के विभागों के प्रश्नों का दिन निर्धारित था। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद उनकी स्थिति कुछ असहज हुई, तो वह अपने कक्ष में चले गए। इसके…

Read More

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। प्यार, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता ‘ब्रह्मास्त्र’ की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म के ट्रेलर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ…

Read More

उत्तराखंड में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी के बीच उमस और भीषण गर्मी की मार जारी है। हालांकि, बुधवार को गर्मी से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और मैदानों में अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, गुरुवार से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच गर्मी बेहाल कर रही है। मैदानी इलाकों में चटख धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की गई। कई इलाकों में बादल मंडराते दिखे, लेकिन बारिश…

Read More

कोरोना महामारी  के कारण दो साल से प्रभावित कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार फिर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कैंची में 15 जून यानी आज धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कैंची धाम में मंदिर को रंग बिरंगे बिजली झालरों से सजाया गया है। मंदिर समिति व प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को ब्रीफिंग की कर पुलिस कर्मियों को दायित्व सौंपे गए। ब्रीफिंग के दौरान कैंची को जीरो वाहन जोन बनाया गया। मंदिर में धक्का-मुक्की…

Read More

स्कूल बसों से होने वाले हादसों की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के तहत परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की नई गाइड-लाइन बना दी है। परिवहन मुख्यालय ने पूरे प्रदेश के लिए इसे जारी कर दिया। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की ओर से जारी गाइड-लाइन में चालकों को लेकर नियम कड़े किए गए हैं। इन नियमों को देखकर अभिभावक खुद भी आश्‍वस्‍त कर सकते हैं कि आपका बच्‍चा सुरक्षित सफर कर रहा है। गाजियाबाद व देहरादून के विकासनगर में इस वर्ष हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत के बाद स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की नींद…

Read More

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) को महज एक महीने से भी कम समय में एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सोमवार रात अचानक अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, ‘आप’ के पिछले महीने कर्नल अजय कोठियाल द्वारा इस्तीफा देने के दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। महज एक महीने से भी कम समय के अंदर बाली ने इस तरह इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। अपने इस्तीफे में बाली ने ‘आप’ की कार्यप्रणाली के साथ चलने में असहजता व्यक्त की है। आप…

Read More

पंचकेदार में चतुर्थ रुद्रनाथ धाम में तीर्थ यात्री ही नहीं, स्वयं पुजारी भी पेयजल संकट से त्रस्त हैं। स्थिति यह है कि पुजारी को धाम से एक किमी दूर स्थित तालाब से पानी लाकर अपनी गुजर करनी पड़ रही हैं। यही वजह है कि बाबा के दर्शनों को आने वाले तीर्थ यात्री व्यवस्था को कोसते हुए यहां से विदा होते हैं। हालांकि, अब बीते दस सालों से वन्य जीव विहार के नियम-कायदों में फंसी पेयजल योजना को स्वीकृति मिलने से पेयजल समस्या के निदान की आस जगी है। पंच केदार में रुद्रनाथ धाम की यात्रा सबसे चुनौतीपूर्ण है। यहां पहुंचने…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तमाम बाह्य और आंतरिक चुनौतियां देश के समक्ष खड़ी हैं और इससे निपटने के लिए सिविल और सैन्य अधिकारियों को एक मोर्चे पर आकर काम करना होगा। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में 27वें ज्वाइंट सिविल-डिफेंस मिलिट्री (जेसीएम) प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध और शांति अब दो विशेष परिस्थितियां नहीं हैं, बल्कि एक निरंतरता है। शांति के दौरान भी कई मोर्चों पर युद्ध जारी है। कई चुनौतियां बाह्य हैं तो कई चुनैतियां आंतरिक रूप से खड़ी हैं।…

Read More