Author: admin

हरिद्वार में निर्मल अखाड़े के विवाद में न्यायालय से फर्जीवाड़े के आरोपी चार महंतों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते ही वह हरिद्वार से फरार हो गए। हरिद्वार पुलिस आरोपी महंतों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मगर बृहस्पतिवार को पुलिस की दबिश पर तब सवाल उठने लगे जब आरोपी एक महंत एक धार्मिक कार्यक्रम में मंच पर बैठे हुए नजर आए। पुलिस के मुताबिक साल 2019 में निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने महंत जगजीत सिंह निवासी निर्मल संतपुरा कनखल, महंत मोहन सिंह निवासी भजनगढ़ आश्रम खड़खड़ी, महंत बलवंत सिंह निवासी सुखदेख…

Read More

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है।  उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए गए हैं। परीक्षाओं में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने और गैंगस्टर व पीएमएलए में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में आयोग में भर्ती घोटाले ( UKSSSC Paper Leak Case ) के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा…

Read More

करीब 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थी जो कि सितंबर 2011 में समाप्त हो चुका है। उसके बांग्लादेशी पासपोर्ट की वैधता भी 2014 में समाप्त हो चुकी है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। महिला को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि भारत सरकार से ओवरस्टे कर रहे लोगों…

Read More

टिहरी जिला घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने से जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बादल फटने की पुष्टि की है। बुधवार सुबह 7 बजे चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। जिससे मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटा है, जिससे कृषि भूमि को बहुत नुकसान पहुंचा है। नेलचामी गदेरे के उफान पर आने से तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।…

Read More

25 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूर्व दर्जाधारी मनीष वर्मा, उनकी पत्नी व भाई को न्यायालय ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। एसीजेएम चतुर्थ अभिषेक श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तीनों को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, मुकदमा 14 मार्च 2012 को मेरठ के जानी थाने में दर्ज हुआ था। धोखाधड़ी सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्रोफेसर अतुल भटनागर के साथ हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कॉलेज में काम करने वाले…

Read More

उत्तराखंड में इन दिनों अग्निवीर भर्ती योजना चल रही है। लेकिन अब उत्तराखंड के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है।  उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई…

Read More

शुक्रवार रात को भारी बारिश ने देहरादून और टिहरी जिले में कहर बरपाया था। घटना के 48 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का अब तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। टिहरी जिले के गवाड़ गांव में पांच लोग मलबे में दबे हैं। इसी जिले के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी महिला का भी पता नहीं चला पाया है। जिला प्रशासन ने इस महिला को शनिवार को पहले मृतक बताया था, जिसे अब लापता बताया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक…

Read More

एक साल में कई जरूरी दवाओं के दाम दस फीसदी तक बढ़े हैं। दवा कंपनियों ने धीरे-धीरे करके दवाओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जेब पर आर्थिक भार डाला है। इन में शुगर और बीपी की जैसी जरूरी दवा शामिल हैं। थायराइड की दवा की कीमत दोगुनी हो गई है। सिडकुल दवा बनाने वाली कंपनियों का हब है। 300 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं। दवा कारोबार पर कोरोनाकाल के लॉकडाउन की सबसे अधिक मार पड़ी। चीन से दवाओं का कच्चा माल आना बंद हो गया था। लॉकडाउन हटा तो माल की आपूर्ति सामान्य हो गई। लेकिन तब डीजल की…

Read More

आफत बनकर आई बारिश के कारण मुसीबत में फंसे देहरादून के 500 से ज्यादा लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस ने सकुशल बचा लिया। इसके लिए एक ही समय पर सात अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कहीं बारिश के कारण घरों में मलबा घुसा था तो कहीं नदी के उफान में फंसे परिवार के परिवार जीवन की पुकार लगा रहे थे। मालदेवता क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई। इसके अलावा जिला देहरादून में कई नदियों में सैकड़ों जानें फंस गईं। यहां छोटे-बड़े नाले भी विकराल रूप ले चुके थे। किनारों पर बसे परिवारों की जिंदगी सांसत में…

Read More