हरिद्वार जिले के थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रायवाला के प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि रायवाला में बिष्ट होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान होटल में तीन लड़कियों समेत मैनेजर मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ में लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाए जाने की बात सामने आई। छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। होटल मैनेजर के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और कई संदिग्ध नंबर मिले।

देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता है। होटल मैनेजर आनंद सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, थाना थराली, जनपद चमोली को देह व्यापार में गिरफ्तार कर लिया गया। मुक्त कराई गई तीनों लड़कियां हरिपुरकलां मोतीचूर क्षेत्र की हैं। आरोपित होटल मैनेजर के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने इन लड़कियों को आसपास के बड़े-बड़े होटल में भेजा जाता था।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version