मार्च की पहली तारीख में तेल कंपनियों ने देशभर में महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। एक साल में गैस सिलेंडर की कीमतों में 153 रुपए की वृद्धि हुई। वहीं साल 2023 की बात करें तो घरेलू गैस की कीमतों में पहली बार इजाफा किया गया है। इससे पहले कमर्शियल गैस की कीमतों में 1 जनवरी 2023 को इजाफा किया गया।

नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमत अब 1122 रुपये हो गई है। वहीं, 19 किग्रा का सिलेंडर 2122 रुपये में मिलेगा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version