उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग ने लेखा परीक्षक के 228 पदों पर भर्ती का अधियाचन कुछ कमियां होने के चलते शासन को लौटा दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग अपने भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां निकाल रहा है। इस कड़ी में आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालनी थी, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने केवल सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है।

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि लेखा परीक्षक के अधियाचन में सेवा नियमावली से जुड़ी कुछ खामियां थी। इस वजह से उसे शासन को लौटाया गया है। इसमें सुधार होने के बाद आयोग अलग से लेखा परीक्षक की भर्ती निकालेगा। सहायक लेखाकार के लिए उम्मीदवार 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को प्रस्तावित है। सहायक लेखाकार भर्ती के लिए किसी विवि से कॉमर्स में ग्रेजुएशन या बीबीए या अकाउंटेंसी में पीजी करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की हिंदी टाइपिंग कम से कम चार हजार क्री डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए। आवेदन के लिए आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनकी आयु की गणना एक जुलाई 2020 और नए उम्मीदवारों के लिए एक जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी।

यह पद विभिन्न विभागों में है और कई विभागों में अलग-अलग जिलों के लिए अलग पदों की संख्या है, ज्यादा जानकारी के लिए www.psc.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद अगली भर्ती नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकालेगा। कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि, इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version