उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। उत्तरकाशी जिले में जिले में निरंतर हो रही बारिश के चलते बुधवार देर सांय को गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बंद हो गया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लम्बी बतार लग गई।  उत्तरकाशी जिले में 15 दिन से  बारिश का सिलसिला जारी है। निरंतर हो रही बारिश ने यात्रियों की मुस्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के कारण  धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिससे धरासू -बड़कोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री हाइ्रवे यातायात के लिए बाधित हो गए।

पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है। बुधवार शाम को भी यहां यमुनोत्री हाईवे से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसने गंगोत्री हाईवे को भी अपनी जद में ले लिया। थानाध्यक्ष धरासु ऋतुराज ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मलबा आया है। बताया कि गंगोत्री हाईवे के लिए बीआरओ और यमुनोत्री हाईवे के लिए हाईवे चौड़ीकरण करने वाली रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सूचना दी गई है। हालांकि यहां भारी भूस्खलन से हाईवे बंद होने से आवाजाही बहाल होने पर समय लग सकता है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version