उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अन्‍य घायलों को एम्‍स ऋषिकेश रैफर किया गया है।

ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई। चारों घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट कर एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version