गौरतलब है कि मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के देवीधुरा और वर्तमान में अपने परिजनों के साथ उधमसिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर में रहने वाले जवान भुवन चंद्र भट्ट पुत्र हरीश दत्त भट्ट, तीन दिन पूर्व भाखड़ा नहर में बह ग‌ए थे। बुधवार को भुवन की तलाश में जुटे गोताखोरों को उनकी बॉडी नहर से बरामद हुई।

आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा। भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखे नम हो गई। जवान के पार्थिव शरीर के साथ भारत माता की जय, जब तक सूरज चाद रहेगा भुवन तेरा नाम रहेगा नारो के साथ क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान किच्छा तहसीदार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

घर का इकलौता चिराग था भुवन भट्ट

जवान भुवन चंद्र भट्ट के निधन की जहां परिजन बेसुध हैं तो पत्नी पूजा का रो रोकर बुरा हाल है. भुवन भट्ट घर का इकलौता चिराग था। साल 2014 में भुवन चंद्र भट्ट को डीप ऑर्डिनेंस यूनिट में तैनाती मिली थी। भुवन का विवाह 10 महीने पहले 29 नवंबर 2021 में हल्द्वानी के झलुवाझाला की पूजा से हुआ था। भुवन के निधन के बाद पूजा का संसार उजड़ गया है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version