उत्तराखंड के जाने-माने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं अपने संगीत के माध्यम से नेताओं पर भी जमकर निशाना साधते रहे है। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लोकतंत्र मां यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी, और अब उन्होंने सरकारी नौकरियों के नाम पर हो रहे खेल को अपने गीत के माध्यम से उजागर किया है। उनका नया गीत लोकतंत्र मा भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करता है।

वायरल गीत में वह गा रहे हैं कि तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा। फल फूललू जब राजा हमारू चैन से खाला, फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा। तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल, हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा। करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा, नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा। अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी, अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।

चलिए आपको गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत सुनाते हैं।

 

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version