राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने काबिलियत के दम पर चहुंओर चमक बिखेरने वाले राज्य के ऐसे वाशिंदों ने अनेकों बार समूचे प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और राजकीय इंटर कॉलेज रांसी के शिक्षक धर्मेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: धामी तो हार गए अब सबसे बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री

वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा 10 मार्च से नई दिल्ली में किया जा रहा है। जिसमें समस्त राजकीय कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है।उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version