डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से दिसंबर 2021 में हुआ था। लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि शादी के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज के चलते घर पर परेशान किया जाता था। तहरीर में लड़के पर आरोप लगाया गया कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे। साथ ही बताया गया कि शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी। लड़की ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया और आरती से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: VIDEO: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई… बरसाए जा रहे हैं डंडे

आज सुबह आरती का पति पवन रावत परिजनों के घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसके बाद तुरंत ही लड़की के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल की तरफ भागे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी लड़की 10 घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। लड़की के पति पवन रावत ने अपने बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसके अनुसार पुलिस जांच में जुट गई। परिजन और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version