खबर देहरादून से आ रही है, जहां 12वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इसी दौरान पुलिस को एक कागज़ मिला, जिस पर आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी लिखा हुआ था। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर क्षेत्र के तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे पुलिस को एक किशोर की आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं। इस पर पुलिस दून अस्पताल पहुंचे हैं। इसी दौरान पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। मृतक की शिनाख्त बरवीन पुत्र अशोक ठाकुर निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, तपोवन, लालपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सुविधा पद से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी इकलौती संतान बरवीन कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था और घर में अपनी मम्मी के साथ रहता था। शुक्रवार रात्रि को करीब 9:30 बजे वह अपने कमरे में पढ़ाई के लिए चले गया। आधे घंटे बाद जब बरवीन की मां ने कमरा खटका या तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने से जब कोई उत्तर नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखने पर उनके होश उड़ गए।

कमरे में बरवीन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। महिला की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग वहां आए और बरवीन को फंदे से उतारकर दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में भी फांसी लगाकर आत्महत्या करना स्पष्ट हुआ। कमरे की तलाशी लेने के अंदर युवक के कॉपी पर आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी लिखा हुआ था।

बरवीन ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा मामले की जानकारी के लिए स्कूल में उसके साथियों से जानकारी लेने की बात कही गई है। पता किया जा रहा है कि क्या उसके साथ स्कूल में कोई बात तो नहीं हुई थी।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version