ऊधम सिंह नगर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर बाइक से घूमने गई हुई थी। इस दौरान टांडा जंगल में संजय वन के पास एकांत में दोनों बातें कर रहे थे। तभी वहां दो युवक पहुंच गए। उन्होने किशोरी के प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। तभी वहां पहुचे लोगों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को लोगों ने देखा तो पूछताछ की। 

पीड़िता ने राहगीरों को आपबीती बताई। बताया कि वह बिना परिजनों की इजाजत के साथ घूमने आ गई थी। राहगीरों ने किशोरी और उसके साथ गए युवक के बताए स्थान पर मोबाइल की खोजबीन की तो एक मोबाइल मिल गया। जबकि दूसरा मोबाइल नहीं मिल पाया। इस मामले में एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत नहीं मिली है। घटना हुई है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए एक उप निरीक्षक को नैनीताल हाइवे स्थित टांडा जंगल और संजय वन भेजा गया है। अगर शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version